मुंबई

Mumbai Crime News: फिल्म देख फर्जी ईडी अधिकारी बन करते थे रेड, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 02:24 PM IST

Mumbai Crime News: पुलिस ने एक फर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारियों के गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से 2.11 करोड़ रुपये की नकदी, तीन किलोग्राम सोना, चार मोबाइल और एक कार मिली है। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि, फिल्में देखने के बाद उन्हें ईडी अधिकारियों के रूप में अपराध को अंजाम देने का फैसला किया था।

Image

ईडी गिरोह को पुलिस ने पकड़ा (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • फर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गिरोह का पर्दाफाश
  • पुलिस ने 6 फर्जी ईडी अधिकारियों को किया गिरफ्तार
  • फिल्मों से लिए अपराध करने का आइडिया


Mumbai Crime News: फिल्में कुछ लोगों के लिए सिर्फ मनोरंजन का साधन होती हैं, लेकिन आपराधिक सोच वालों के लिए यह अपराध करने के नए तरीके बताती हैं। बहुत सी ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं, जिसमें अपराधी फिल्में और वेब सीरीज देखकर अपराध करने का आइडिया लेकर आता है। ऐसा ही कुछ अब मुंबई में देखने को मिला है, जहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारी बन लोगों के साथ ठगी कर रहा था। यह गिरोह काफी वक्त से लोगों के साथ लूटपाट कर रहा था।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, एक जौहरी के ऑफिस से फर्जी ईडी के छापे से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 2.11 करोड़ रुपये की नकदी, तीन किलोग्राम सोना, चार मोबाइल और एक कार बरामद की है। आरोपियों की पहचान विशाखा मुदले, मोहम्मद फजल सिद्दीकी गिलिटवाला, मोहम्मद नहीं हनीफ पटेल, मोहम्मद रजी मोहम्मद रफीक, अकबर कुरैशी और शमशोकर अंसारी के रूप में हुई है।

पुलिस को गिरोह के पास से मिला ये सामान

इस मामले में पुलिस उपायुक्त, जोन II डॉ अभिनव देशमुख ने कहा है कि, पुलिस ने शुरू में गिलिटवाला से 50, रफीक, 36 और मुदले, 30 से 15 लाख रुपये और 3 किलोग्राम सोना बरामद किया था। उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। बाद में पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों से और पैसे बरामद किए, जिन्हें शुक्रवार और शनिवार को पकड़ा गया था। पुलिस ने कहा है कि, शुरुआत में शिकायतकर्ता ने उन्हें बताया था कि, सोमवार को 25 लाख रुपये और 3 किलोग्राम सोना चोरी हो गया था, लेकिन जांच गिरोह के पास से 2.11 करोड़ रुपये नकद, 3 किलोग्राम सोना, चार मोबाइल फोन और एक कार बरामद हुई है।

फिल्म देखकर बने थे फर्जी ईडी अधिकारी

पुलिस ने कहा है कि, जावेरी बाजार में जौहरी के दो ऑफिस में फर्जी ईडी अधिकारियों ने छापेमारी की थी। इसके बाद पीड़ित जौहरी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इससे पहले एक जौहरी राजस्थान से लौट रहा था, उस दौरान फर्जी छापेमारी कर ठगों ने उससे 2.25 करोड़ रुपये लूटे थे। वहीं आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि, फिल्में देखने के बाद उन्हें ईडी अधिकारियों के रूप में अपराध को अंजाम देने का फैसला किया था। फिलहाल पुलिस ने ठगी और चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article