मुंबई

Mumbai Coronavirus Cases: महाराष्‍ट्र में कोरोना के 172 नए केस आए सामने, ठाणे, पुणे और अकोला में सबसे ज्‍यादा मामले

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 31, 2023, 12:00 PM IST

Mumbai Coronavirus Cases: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की पूर्व महानिदेशक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन के अनुसार, जेएन1 कोविड-19 वैरिएंट अन्य वैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक है।

Image

कोरोना के मामले बढ़े। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Mumbai Coronavirus Cases: महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 172 नए मामलों की पुष्टि हुई, हालांकि किसी भी मरीज़ की संक्रमण के कारण मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में हाल के हफ्तों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। महाराष्ट्र में 24 से 30 दिसंबर के सप्ताह में 620 मामले मिले जबकि 17 से 24 दिसंबर के बीच केवल 103 मामले दर्ज किए गए थे। तीन से नौ दिसंबर और 10 से 16 दिसंबर के बीच 19-19 मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में शनिवार तक ओमीक्रॉन के उपस्वरूप जेएन.1 के 10 मामले हैं। ये मामले ठाणे, पुणे और अकोला शहरों तथा पुणे एवं सिंधुदुर्ग जिलों से थे।

2020 से जानें आंकड़े

न्‍यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, जनवरी 2020 से अब तक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 4,50,12,484 हो गई है। जबकि बीते 24 घंटे में 7 लोगों की मौत के बाद कुल मरने वालों संख्या 5,33,358 हो गई है। विश्व स्तर पर अमेरिका, कुछ यूरोपीय देश, सिंगापुर और चीन से जेएन1 के मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 तकनीकी प्रमुख मारिया वैन केरखोव ने शनिवार को कहा, ''सीमित संख्या में रिपोर्ट करने वाले देशों से, पिछले महीने में कोविड-19 अस्पताल में भर्ती होने और आईसीयू में मरीजों के प्रवेश में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

अधिक संक्रामक है Jn.1 वैरिएंट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की पूर्व महानिदेशक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन के अनुसार, जेएन1 कोविड-19 वैरिएंट अन्य वैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जेएन1 को इसके तेजी से बढ़ते प्रसार को देखते हुए एक अलग रूप में बांटा है। लेकिन कहा है कि यह कम वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है। मुंबई में संक्रामक रोग यूनिसन मेडिकेयर एंड रिसर्च सेंटर के सलाहकार डॉ. ईश्वर गिलाडा के अनुसार, जब तक जेएन1 'चिंता का विषय' नहीं बन जाता। तब तक इससे आम आदमी को परेशान नहीं होना चाहिए।

End of Article