मुंबई

Mumbai: कॉलेज में रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार, एडमिशन के नाम पर हुई थी डील

मुंबई में एक कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी को घूस लेते हुए गिरफ्तार किए गए हैं। एसीबी ने उन्हें 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Mumbai News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शहर के एक कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी को एक व्यक्ति से उसकी बेटी के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान रवींद्रनाथ सिंह (56) के रूप में हुई है, वह घाटकोपर स्थित रामनिरंजन झुनझुनवाला कॉलेज आफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में कार्यरत है।

एडमिशन के नाम पर हुई थी डील

एसीबी के अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता की बेटी कॉलेज में वाणिज्य पाठ्यक्रम से 11वीं कक्षा में प्रवेश चाहती थी। लेकिन उसका नाम चयनित छात्रों की संक्षिप्त सूची में नहीं था। इसलिए, छात्रा और उसके पिता कॉलेज गए और सिंह से मिले तथा उनसे प्रक्रिया में मदद करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि बाद में पीड़ित ने स्थानीय विधायक से भी मुलाकात की। विधायक ने छात्रा को प्रवेश दिलाने में मदद दिलवाने के उद्देश्य से कॉलेज को संबोधित एक सिफारिशी पत्र भी दिया।

रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

पीड़ित के सिंह से दोबारा मुलाकात करने पर उसने पहले उनसे डेढ़ लाख रुपए मांगे, लेकिन बाद में रकम घटाकर 50 हजार रुपए कर दी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी से संपर्क किया, जिसने उसकी शिकायत की पुष्टि की। एजेंसी ने जाल बिछाया और सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article