मुंबईवासियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, कल से दोगुना होगा BEST बस का का किराया

Mumbai BEST Bus: मुंबई में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने शुक्रवार से बेस्ट बसों का किराया बढ़ाने का फैसला किया है। 9 मई से इन बसों का किराया दोगुना हो जाएगा। हालांकि हाफ टिकट की व्यवस्था को फिर से शुरू कर दिया गया है।

Mumbai BEST Bus: मुंबई के लोगों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। कल यानी शुक्रवार से बेस्ट (BEST) बसों का किराया बढ़ने वाला है। मुंबई में 9 मई से बेस्ट बस का किराया दोगुना हो जाएगा। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने गुरुवार को इस संबंध में घोषणा की है। मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) द्वारा स्वीकृत किराया संशोधन के अनुसार, अब गैर-एसी बसों के लिए 5 किमी तक की दूरी का न्यूनतम किराया 5 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है। वहीं एसी बसों के लिए यह किराया 6 रुपये से बढ़कर 12 रुपये हो गया है।

BEST Bus Mumbai

मुंबई की बेस्ट बस (फाइल फोटो)

मुंबई की दूसरी लाइफलाइन बेस्ट बस

बेस्ट बसों को मुंबई की दूसरी लाइफलाइन कहा जाता है। जिसमें रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। बेस्ट बसों का किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने हाल ही में मंजूरी दी थी। जिसके बाद इसे परिवहन प्राधिकरण से भी ग्रीन सिंगन मिल गया है। इन बसों का बढ़ा हुआ किराया 9 मई से लागू हो जाएगा।

End of Feed