Mumbai Metro: मुंबई अंधेरी से दहिसर जाने वाली मेट्रो सेवा के शुक्रवार को प्रभावित होने की जानकारी सामने आई। बता दें कि मुंबई गोंदावली से अंधेरी पक्षिम जाने वाली मेट्रो फेज 3 ट्रेन के डिब्बे तकनीकी समस्या के चलते प्रभावित हुए। यह घटना करीब 4 बजे की है जब मेट्रो ट्रेन अंधेरी पश्चिम से दहिसर पूर्व स्टेशन की तरफ आ रही थी।
मेट्रो सेवा हुई बहाल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शाम 4 बजे आधे घंटे तक यात्रियों को ओवरी पाढ़ा मेट्रो स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। मुंबई गोंदावली से अंधेरी पक्षिम जाने वाली ट्रेन के डिब्बे में तकनीकी समस्या की शिकायत दर्ज की गई। जिसके बाद दहानुकर वाड़ी मेट्रो स्टेशन से दूसरी ट्रेन बुलाकर कांदिवली मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को पुनः सेवा शुरू की गई। फिलहाल प्रभावित मेट्रो ट्रेन को मरम्मत के लिए सर्विस सेंटर यार्ड में भेजा गया है।
