ब्रांदा टर्मिनस पर रेप की वारदात, 55 साल की महिला को कुली ने बनाया हैवानियत का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Crime News: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर 55 साल की महिला के साथ ट्रेन में दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने खाली प्लेटफॉर्म का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai Crime News: मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार रात को बांद्रा टर्मिनस पर 55 साल की एक महिला के साथ कुली ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने एक ट्रेन के खाली डिब्बे में महिला को लेकर उसके साथ रेप किया। महिला ने बांद्रा जीआरपी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और आरोपी को रविवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया।

Crime (2)

फाइल फोटो

मुंबई में दामाद के साथ घूमने आई थी महिला

पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में बयान जारी करके बताया कि एक महिला और उसका दामाद शनिवार रात को ट्रेन से बांद्रा टर्मिनस पहुंचे थे। ये दोनों मुंबई घूमने आए थे और देहरादून एक्सप्रेस से शनिवार रात 22:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पर उतरे थे। उन्होंने बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफार्म नंबर 6/7 पर रात बिताने का फैसला किया, क्योंकि उनके रिश्तेदार के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। इसी का फायदा आरोपी ने उठाया और ट्रेन में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित का दामाद सो रहा था। इसी बीच, खाली प्लेटफॉर्म का फायदा उठाकर आरोपी ने इस कृत्य को अंजाम दिया।

End of Feed