Fire in Mumbai: चेंबूर के सिद्धार्थ कॉलोनी में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़ी, 7 लोगों की मौत

Breaking News: महाराष्ट्र के मुंबई में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला है। जहां एक दुकान में लगी आग में झुलसकर 7 लोगों की मौत हो गई। दुकान के इलेक्ट्रिक वायरिंग में अचानक लग गई। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) ने इस हादसे के बारे में जानकारी साझा की है।

Big Breaking: मुंबई के चेंबूर इलाके में भीषण आग में झुलसकर मरने वालों की संख्यां 7 हो गई है। इससे पहले बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) ने इस हादसे के बारे में जानकारी साझा की थी। बीएमसी ने पहले बताया था कि महाराष्ट्र के मुंबई के चेंबूर में आग की चपेट में आने से पांच की मौत हो गई है। हालांकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 पहुंच गई है।

Mumbai Fire

मुंबई की दुकान में आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आग में झुलसकर बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

मुंबई के चेंबूर में आग लग गई। सिद्धार्थ कॉलोनी में एक चॉल के कमरे में आज सुबह करीब 5 बजे आग लगी। दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। चॉल के नीचे बनी एक दुकान के इलेक्ट्रिक वायरिंग में अचानक आग लगी। आग और धुएं के चलते घर मे रह रहे लोग घायल हो गए। जिन्हें पास के राजावाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सभी 7 की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

End of Feed