Mumbai Fire: मुंबई के शिवड़ी इलाके में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आग की लपटों को साफ देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि आग भारत इंडस्ट्रियल एस्टेट की केमिकल कंपनी में लगी थी। गनीमत ये रही की इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीयों ने बताया कि आग लगने के दौरान कंपनी में कई बार धमाके भी हुए। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, करीब घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग को बुझाने के बाद कूलिंग का कार्य किया गया। आग लगने की वजह की अभी जांच की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात 10 बजकर 21 मिनट पर सेवरी इलाके में स्थिति पांच मंजिला भारत इंडस्ट्रियल एस्टेट इमारत में आग लगी। उन्होंने बताया कि यह ‘स्तर-दो’ (भीषण) की आग थी और इसने इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियां, पानी के टैंकर, एंबुलेंस और अन्य सहायता घटनास्थल पर भेजी गई। अधिकारी ने बताया कि आग पर शनिवार देर रात एक बजकर 57 मिनट पर काबू पा लिया गया।
