नए साल पर यात्रियों को तोहफा, अब बस के लिए नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार; MSRTC ने किया इंतजाम

महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम (MSRTC) ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए अपने बेड़े में 1300 से अधिक नई बसें शामिल करने का फैसला किया है। पिछले कुछ वर्षों में बसों की कमी के चलते यात्रियों की संख्या में 11 लाख की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। इस नए फैसले से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम (MSRTC) ने नए साल पर यात्रियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। MSRTC अपने बेड़े में 1300 से अधिक बसें शामिल करने जा रही है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। पिछले कुछ सालों में बसों की कमी के चलते रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में 11 लाख की गिरावट दर्ज की गई है।

MSRTC Bus

फाइल फोटो।

कोविड से पहले चलती थी 18,500 बसें

कोविड-19 से पहले MSRTC के बेड़े में लगभग 18,500 बसें थीं, जिनमें से 15,500 बसें सेवा में थीं। उस समय रोजाना 65 लाख यात्री एसटी बसों का उपयोग करते थे, लेकिन कोविड के बाद बसों की खराब स्थिति और नई बसों की कमी के चलते MSRTC के बेड़े में लगभग 1,000 बसों की कमी हो गई। अब केवल 14,500 बसें सेवा में हैं, जिससे रोजाना यात्रियों की संख्या घटकर 54 लाख रह गई है। इस स्थिति के चलते MSRTC को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

End of Feed