मुंबई

Nashik News: नायलॉन मांझा बना काल, बाइक चालक की ली जान; परिवार में पसरा मातम

महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक बार फिर नायलॉन मांझे का कहर देखने को मिला है। मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पथरडी गांव क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक की मोटरसाइकिल चलाते समय नायलॉन मांझे से गला कट जाने से मौत हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

महाराष्ट्र के नासिक शहर में मंगलवार को मोटरसाइकिल चलाते समय नायलॉन मांझे से गला कट जाने के कारण 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पथरडी गांव क्षेत्र में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई।

मांझे से गला कटा

अधिकारी ने बताया कि देवलाली कैंप से पथरडी फाटा की ओर जा रहे पीड़ित सोनू किसन धोत्रे का गला नायलॉन मांझे से कट गया, जिससे उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया।

मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि इंदिरानगर पुलिस थाने की एक टीम ने व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि सोनू गुजरात में संविदाकर्मी के तौर पर कार्यरत था और इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article