Maharashtra Police Transfers: विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा उलटफेर, 260 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर

Maharashtra Police Transfers: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 260 से अधिक पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है। महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 20 नवंबर को होगा।

Maharashtra Police Transfers: महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को 260 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। जिनमें मुंबई के 150 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। प्रदेश की सभी 288 सीटों पर एक चरण में ही वोटिंग होगी। जिसके बाद 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

Transfer

महाराष्ट्र के पुलिस विभाग में फेरबदल (सांकेतिक फोटो)

मुंबई के 150 पुलिसवालों का हुआ तबादला

एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने उन अधिकारियों का तबादला करने का निर्देश दिया था, जो तीन वर्ष से अधिक समय से अपने गृह जिलों में सेवारत या वर्तमान पदस्थापन पर हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ निरीक्षकों सहित मुंबई के लगभग 150 पुलिस अधिकारियों को गडचिरोली, गोंदिया, भंडारा, नागपुर और वाशिम सहित विभिन्न जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया।

End of Feed