Mumbai Mock Drill: सायरन 'बजे' तो घबराएं नहीं...ब्लैकआउट में खुद को ऐसे करें सुरक्षित; देखें वीडियो

Mumbai Mock Drill: मुंबई के क्रॉस मैदान में मॉक ड्रिल की जा रही है। गृह मंत्रालय ने आज पूरे देश में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है। मॉक ड्रिल' के दौरान खतरे की चेतावनी देने के लिए सायरन, ब्लैकआउट, प्रमुख ढांचों की सुरक्षा और आपात स्थिति में घायलों को निकालने जैसी गतिविधियां की जाएंगी।

Mumbai Mock Drill: पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सेना की ओर अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई के बीच मुंबई में बुधवार को 'मॉक ड्रिल' की तैयारियां पूरी की गईं। मुंबई के क्रॉस मैदान में मॉक ड्रिल की जा रही है। गृह मंत्रालय ने आज पूरे देश में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को विभिन्न राज्यों से बुधवार को 'मॉक ड्रिल' आयोजित करने को कहा था, क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच “नई और जटिल चुनौतियों” को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है।

Mumbai Mock Drill

मुंबई के क्रॉस मैदान में मॉक ड्रिल

'मॉक ड्रिल', संबंधित जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर किया जा रहा है। 'मॉक ड्रिल' के दौरान, कुछ आपातकालीन स्थितियों का अनुकरण किया जाएगा और ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा, पुलिस, अग्निशमन सेवा, चिकित्सा टीम समेत विभिन्न एजेंसियों और जनता की तैयारियों के लिए अभ्यास किए जा रहे हैं। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना, आपदा प्रतिक्रिया में लगने वाले समय को कम करना, उसे प्रभावी बनाना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

End of Feed