मुंबई

Mumbai Mock Drill: सायरन 'बजे' तो घबराएं नहीं...ब्लैकआउट में खुद को ऐसे करें सुरक्षित; देखें वीडियो

Mumbai Mock Drill: मुंबई के क्रॉस मैदान में मॉक ड्रिल की जा रही है। गृह मंत्रालय ने आज पूरे देश में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है। मॉक ड्रिल' के दौरान खतरे की चेतावनी देने के लिए सायरन, ब्लैकआउट, प्रमुख ढांचों की सुरक्षा और आपात स्थिति में घायलों को निकालने जैसी गतिविधियां की जाएंगी।

Image

मुंबई के क्रॉस मैदान में मॉक ड्रिल

Mumbai Mock Drill: पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सेना की ओर अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई के बीच मुंबई में बुधवार को 'मॉक ड्रिल' की तैयारियां पूरी की गईं। मुंबई के क्रॉस मैदान में मॉक ड्रिल की जा रही है। गृह मंत्रालय ने आज पूरे देश में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को विभिन्न राज्यों से बुधवार को 'मॉक ड्रिल' आयोजित करने को कहा था, क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच “नई और जटिल चुनौतियों” को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है।

'मॉक ड्रिल', संबंधित जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर किया जा रहा है। 'मॉक ड्रिल' के दौरान, कुछ आपातकालीन स्थितियों का अनुकरण किया जाएगा और ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा, पुलिस, अग्निशमन सेवा, चिकित्सा टीम समेत विभिन्न एजेंसियों और जनता की तैयारियों के लिए अभ्यास किए जा रहे हैं। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना, आपदा प्रतिक्रिया में लगने वाले समय को कम करना, उसे प्रभावी बनाना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

मॉक ड्रिल क्यो?

कहा गया है ड्रिल के दौरान जब सायरन बजे तो आमजन घबराएं नहीं। नागरिकों से अनुरोध है कि वे अभ्यास के समय अपने घरों की बिजली बंद रखें। यह अभ्यास आप और आपके परिवार को आपात स्थिति में सुरक्षित रखने की तैयारी है। यह अभ्यास आपको और आपके परिवार को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित रखने के लिए एक तैयारी है।

मॉक ड्रिल' के दौरान खतरे की चेतावनी देने के लिए सायरन, ब्लैकआउट, प्रमुख ढांचों की सुरक्षा और आपात स्थिति में घायलों को निकालने जैसी गतिविधियां की जाएंगी। भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है। पहलगाम हमले के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ये सैन्य हमले किए गए। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान गई थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल