मुंबई

Mumbai news: कल्याण में उत्तर भारतीय फेरीवालों को MNS कार्यकर्ताओं ने बेरहमी से पीटा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 07:13 AM IST

Mumbai news: फेरीवाले पर आरोप है कि उसने मराठियों को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया। इस पर शुरू हुई बहस पर फेरीवाले ने युवक की पिटाई कर दी। युवक ने इसकी शिकायत स्थानीय मनसे कार्यकर्ताओं से की जिसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने परप्रांतियों की जमकर पिटाई की। इसी के साथ मराठी बनाम परप्रांतिय के मुद्दे ने एक भर फिर जोर पकड़ा।

Mumbai news: मुंबई के कल्याण-डोंबिवली शहर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)के कार्यकर्ताओं ने कल्याण में कुछ परप्रांतीय फेरीवालों की बेरहमी से पिटाई की है। दरअसल वासिंद का रहने वाला एक मराठी युवक ने कल्याण स्टेशन के स्काईवॉक पर फेरीवालों से खरीदे एक सामान को खराब होने के चलते वापस करना चाहा। फेरीवाले ने सामान वापस लेने और पैसे लौटाने से मना किया।

फेरीवाले पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप

फेरीवाले पर आरोप है कि उसने मराठियों को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया। इस पर शुरू हुई बहस पर फेरीवाले ने युवक की पिटाई कर दी। युवक ने इसकी शिकायत स्थानीय मनसे कार्यकर्ताओं से की जिसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने परप्रांतियों की जमकर पिटाई की। इसी के साथ मराठी बनाम परप्रांतिय के मुद्दे ने एक भर फिर जोर पकड़ा।

संजय निरूपम ने किया ट्वीट

इस बीच, मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरूपम ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि 'एमएनएस के कायर कार्यकर्ता कल्याण में गरीब फेरीवालों को पीट रहे हैं। यह घटना रविवार की है। इन गुंडों के खिलाफ अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। इन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। एमएनएस की गुंडागर्दी एक बार फिर हाल के दिनों में बढ़ी है। क्या मंत्रालय में बैठे त्रिमूर्ति एमएनएस को प्रोत्साहित कर रहे हैं? मैं कल्याण जाऊंगा और फेरीवालों के न्याय दिलाऊंगा।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!