मुंबई

'दौड़ेगी मुंबई मेरी जान', खुल गया मीरा-भायंदर डबल-डेकर फ्लाईओवर; मेट्रो स्टेशन को मिला सीधा कनेक्शन

Mira-Bhayander Double-Decker Flyover: मुंबई में डबल-डेकर मीरा-भायंदर फ्लाईओवर का उद्घाटन कर आम जनता के लिए खोल दिया गया। फ्लाईओवर से शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा, ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा आसान होगी।

Image

मीरा-भायंदर डबल-डेकर फ्लाईओवर उद्घाटन

Mira-Bhayander Double-Decker Flyover: महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर में शनिवार को डबल-डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर डॉ. संजय मुखर्जी के नेतृत्व में यह अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इस फ्लाईओवर से शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा, ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा आसान होगी। यह डबल-डेकर फ्लाईओवर हमारी विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मेट्रो और सड़क परिवहन को एकीकृत कर, हम जगह का अधिकतम उपयोग कर रहे हैं और यात्रा को अधिक सुगम बना रहे हैं। मीरा-भायंदर के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी देना हमारा लक्ष्य है।

मेट्रो लाइन-9 का हिस्सा है फ्लाईओवर

एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह सिर्फ एक फ्लाईओवर नहीं, बल्कि एक वादा पूरा करने जैसा है। मीरा-भायंदर के तेजी से होते शहरीकरण के चलते यह फ्लाईओवर ट्रैफिक को कम करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेगा। यह फ्लाईओवर मेट्रो लाइन-9 का हिस्सा है और साईं बाबा नगर मेट्रो स्टेशन (एसके स्टोन जंक्शन) से शिवर गार्डन तक फैला हुआ है। इसका निर्माण कॉमन पियर स्ट्रक्चर पर किया गया है, जो सड़क और मेट्रो ट्रांसपोर्ट को एक साथ जोड़ने वाला अपनी तरह का अनूठा मॉडल है।

यह फ्लाईओवर अत्याधुनिक तकनीकों के साथ तैयार किया गया है, जिससे यातायात की आसानी और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सके। मेट्रो लाइन-9 के वायाडक्ट पर ही फ्लाईओवर बनाया गया, जिससे जगह और संसाधनों का अधिकतम उपयोग हुआ है। इस 17 मीटर चौड़े फ्लाईओवर में 2+2 लेन का निर्माण किया गया है, जिससे बिना जाम यात्रा जारी रहे।

डबल-डेकर फ्लाईओवर की प्रमुख विशेषताएं:

जानकारी विवरण
परियोजना का नाममीरा-भायंदर डबल-डेकर फ्लाईओवर
कुल लंबाई 850 मीटर
संयुक्त मेट्रो और फ्लाईओवर पियर 21
अप-रैंप लंबाई 122.6 मीटर
डाउन-रैंप लंबाई 153 मीटर
उल्लेखनीय है कि इस डबल-डेकर फ्लाईओवर में बेहतर ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव रोका जाएगा। रैंप पर स्पीड ब्रेकर और रंबल स्ट्रिप्स से गति नियंत्रित की जाएगी। प्रति 25 मीटर पर लाइट पोल लगाए गए हैं ताकि रात में विजिबिलिटी बेहतर बनी रहे। एसके स्टोन जंक्शन, कनकिया जंक्शन और शिवर गार्डन जंक्शन जैसे प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट्स को बायपास करेगा, जिससे जाम से राहत मिलेगी।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article