मुंबई

Kolhapur Rape and Murder: कोल्हापुर में मासूम के साथ हैवानियत, खेत में मिला बच्ची का शव, आरोपी चाचा गिरफ्तार

Kolhapur Rape and Murder: कोल्हापुर जिले में करवीर तालुका के शिये गांव में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने पर बच्ची की तलाश कर रही पुलिस को उसका शव गन्ने के खेत में मिला। दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया है।

Image

कोल्हापुर में मासूम के साथ हैवानियत

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर की हत्या
  • गन्ने के खेत में मिला मासूम का शव
  • आरोपी चाचा गिरफ्तार

Kolhapur Rape and Murder: महाराष्ट्र के बदलापुर और मुंबई के बाद अब कोल्हापुर से एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। कोल्हापुर के करवीर तालुका के शिये गांव में गन्ने के एक खेत से 10 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करके खेत में शव को छोड़ दिया गया था। पुलिस ने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चाचा ने की हैवानियत

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे लड़की के लापता होने पर परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की। एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची का शव गुरुवार को शिये गांव में उसके घर से मात्र 800 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद किया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पुलिस में दायर प्राथमिक के अनुसार, बुधवार शाम को उसके चाचा ने उसकी पिटाई की और वह घर छोड़कर चली गई। पुलिस को लड़की के यौन उत्पीड़न का संदेह है। उन्होंने ये भी बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और मामले की आगे जांच की गई।

रेप और हत्या का मामले आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह साबित हो गया है कि बच्ची का यौन उत्पीड़न उसके चाचा ने किया और उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने दुष्कर्म और हत्या की बात को कबूला है। अधिकारी ने आगे बताया कि लड़की के चाचा ने उसकी मां से झूठ बोला था कि उसकी डांट की वजह से लड़की नाराज होकर चली गई है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article