Mumbai Mega Block Today: माहिम-बांद्रा स्टेशनों के बीच पुल मरम्मत कार्य जारी, 275 लोकल ट्रेनें कैंसिल, लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित

Mumbai Mega Block Today: मुंबई में माहिम और बांद्रा रेलवे स्टेशनों के बीच पुल के पुनर्निर्माण कार्य के चलते पश्चिमी रेलवे ने मेगा ब्लॉक लगाया है। इस दौरान 24-25 जनवरी और 25-26 जनवरी को 275 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी और 150 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। साथ ही कई ट्रेनों की सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।

Mumbai Mega Block Today: मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए अहम खबर है। माहिम और बांद्रा रेलवे स्टेशनों के बीच मीठी नदी पुल का पुनर्निमाण कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से पश्चिम रेलवे ने एक मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। यह निर्माण कार्य 24-25 और 25-26 जनवरी की रात को किया जाएगा। जिसकी वजह से 275 लोकल ट्रेनों की सेवाएं रद्द रहेंगी और 150 ट्रेनों की सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। जिसके कारण पश्चिमी रेलवे के यात्रियों को कुछ दिन परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह मेगा ब्लॉक रात 11 बजे से सुबह साढ़े बजे तक रहेगा। जिसकी वजह से लंबी दूसरी की ट्रेनें भी प्रभावित होने वाली है।

Mumbai Local Train

मुंबई लोकल ट्रेन

कौन-कौन सी रेल लाइनें होंगी प्रभावित

पुल के पुनर्निर्माण की वजह से माहिम और बांद्रा स्टेशनों के बीच शुक्रवार रात 11:00 बजे से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक अप और डाउन स्लो लाइनों पर ब्लॉक रहेगा। वहीं डाउन फास्ट लाइन पर रात 12:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक ब्लॉक रहेगा। 25-26 जनवरी को रात 11:00 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक ब्लॉक जारी रहेगा। जिसकी वजह से अप और डाउन स्लो लाइन के साथ ही डाउन फास्ट लाइन भी प्रभावित रहेगी। इसके अलावा अप फास्ट लाइन पर शनिवार रात 11 बजे से रविवार सुबह साढ़े सात बजे तक यह ब्लॉक जारी रहेगा। पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि 24-25 जनवरी को 127 ट्रेन सेवाएं निरस्त रेहगी। इस दौरान 60 सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहने वाला है। वहीं 25-26 जनवरी को 150 ट्रेन सेवाएं कैंसिल रहेगी और 90 सेवाएं आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

End of Feed