मुंबई

महाराष्ट्र के नासिक में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से इलाके में दहशत

नासिक शहर के नासिकरोड इलाके के फर्नांडीसवाड़ी में एक स्क्रैप गोदाम में रात एक बजे भीषण आग लग गई। इस गोदाम में प्लास्टिक स्क्रैप का बड़ा स्टॉक होने के कारण आग ने गंभीर रूप ले लिया। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Nashik Fire News: नासिक शहर के नासिकरोड इलाके के फर्नांडीसवाड़ी में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में बीती रात एक बजे भीषण आग लग गई। गोदाम में भारी मात्रा में जमा प्लास्टिक स्क्रैप के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में रखे कुछ एलपीजी गैस सिलेंडरों के फटने से आग ने भीषण रूप ले लिया।

दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

घटना की सूचना मिलते ही नासिक नगर निगम की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आस-पास के इलाकों में दहशत

बता दें कि गोदाम में लगी आग से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना से आस पास के लोगों में दहशत का माहौल है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article