Navi Mumbai Fire: NRI कॉम्प्लेक्स के टॉवर में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Navi Mumbai Fire: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में स्थित NRI कॉम्प्लेक्स के टॉवर नंबर 47 के टॉप फ्लोर पर आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के कार्य शुरू किया गया।

Navi Mumbai Fire: नवी मुंबई के NRI कॉम्प्लेक्स के एक टॉवर में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग कॉम्प्लेक्स के टॉवर नंबर 47 के टॉप फ्लोर के टेरेस पर लगी। ये बिल्डिंग 17 माले की है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग सुबह 6 बजे लगी थी। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

Navi Mumbai Fire

NRI कॉम्प्लेक्स के टॉवर में लगी भीषण आग

घटना के बाद लोगों ने बिल्डिंग को खाली कर दी। आग किन कारणों से लगी है अभी तक इसका पता नहीं चला पाया है। आग बुझने के बाद जांच में ही आग के कारण के बारे में कुछ मालूम हो पाएगा। दमकल अधिकारियों द्वारा जब तक हालात पर काबू नहीं पा लिया जाता तब तक लोगों को बिल्डिंग से दूर रहने की हिदायत दी गई है। दमकल विभाग ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं लग पाई है, लेकिन गनीमत ये है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही बिल्डिंग को खाली करवा लिया गया था।

End of Feed