Maratha Quota Protest: आंदोलन में शामिल आरक्षण समर्थकों का सड़कों पर उपद्रव, महिलाओं की गाड़ियों को घेरा; सड़कें जाम

मुंबई में आज सोमवार 1 सितंबर को मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में मरीन ड्राइव और आजाद मैदान में भारी अफरातफरी मच गई। आंदोलन को देखते हुए स्कूल बंद रहे, ट्रैफिक ठप हो गया और प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं की गाड़ियों को घर लिया।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन के चौथे दिन, शहर में अराजकता का माहौल बन गया है। कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में शुरू हुआ यह आंदोलन अब हिंसा और उत्पीड़न का रूप ले चुका है, जिससे नागरिकों में गहरा असंतोष फैल गया है।

Maratha quota stir pti

माराठा आरक्षण आंदोलन की फाइल फोटो (फोटो - PTI)

मरीन ड्राइव और आजाद मैदान जैसे प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। प्रसिद्ध लेखिका शोभा डे ने इस स्थिति को दुखद बताते हुए कहा कि लोग काम पर पहुंचने के लिए घंटों संघर्ष कर रहे हैं, स्कूल बंद हो गए हैं, और प्रदर्शनकारी महिलाओं के वाहनों को घेर रहे हैं।

End of Feed