महाराष्ट्र के जालना में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 6 लोगों की मौत; 17 घायल

महाराष्ट्र के जालना में ट्रक और बस की भीषण टक्कर से 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जालना: जिले में एक ट्रक और बस की भिड़ंत में 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब गेवराई से अंबाड़ जा रही बस और मौसंबी से आ रहे ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटनास्थल से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त देखी जा सकती हैं। मृतकों की संख्या भी बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बस में 25 से 30 यात्री सवार थे।

Jalna Road Accident

जालना में ट्रक-बस एक्सीडेंट

रोजवेज बस और ट्रक में टक्कर

हादसा वाडीगोदरी-जालना मार्ग पर शाहपुर के पास हुआ। राज्य परिवहन की बस गेवराई से जालना की ओर जा रही थी, जबकि संतरे से भरा ट्रक अंबाद से आ रहा था। प्राथमिक रिपोर्ट से पता चलता है कि हादसा ट्रक चालक के ओवरटेक करने के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। मामूली रूप से घायलों को इलाज के लिए अंबाड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

End of Feed