Mumbai Incidents: मुंबई के नागपाड़ा इलाके में निर्माणाधीन इमारत में पानी टंकी की सफाई करते समय पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। मामला नागपाड़ा इलाके में डिमटीमकर रोड पर स्थित बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग का बताया जा रहा है, जहां पर दोपहर लगभग 12:30 बजे 5 मजदूरों की मौत हुई।
क्या है पूरा मामला?
एक दमकल अधिकारी ने बताया कि पांच मजदूर पानी की टंकी की सफाई करने के लिए उसमें दाखिल हुए, लेकिन काम करते समय वे अंदर ही वेहोश हो गए। इस घटना को देखते हुए निर्माण स्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
दमकल विभाग ने पानी की टंकी से 5 लोगों को रेस्क्यू किया और उन्हें जेजे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है।
