Maharashtra Murder: महाराष्ट्र की नवी मुंबई से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई, जहां पर पड़ोसी ने एक तीन साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर शव को उसी के टॉयलेट में छिपा दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी को जुआ खेलने की लत थी और उसकी पत्नी और पड़ोस में रहने वाली महिला का आए दिन झगड़ा होता रहता था।
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अंसारी ने बच्ची की हत्या के बाद शव को टॉयलेट में छिपा दिया था, लेकिन आरोपी अंसारी की योजना कुछ और थी। दरअसल, आरोपी अंसारी बच्ची के परिजनों से फिरौती मांगने की प्लानिंग की थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन साल की बच्ची की हत्या उसके ही पड़ोसी ने कर दी। आरोपी मोहम्मद अंसारी ने बच्ची के शव को बैग में रखकर उसी के टॉयलेट में छिपा दिया था। आरोपी मृतक बच्ची के पिता अमरेश शर्मा का पड़ोसी मोहम्मद अंसारी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इन दोनों की पत्नियों में आए दिन झगड़ा होता था। मोहम्मद अंसारी को जुआ खेलने की लत थी और वह उसमें हजारों रुपये हार चुका था। उसे पैसों की जरूरत थी। इसलिए उसने बच्ची की हत्या कर अपहरण के नाम पर अमरेश शर्मा से फिरौती मांगने का प्लान बनाया।
जांच में जुटे अधिकारी
नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त प्रशांत मोहिते ने बताया कि बच्ची के 25 मार्च को लापता होने की शिकायत मिली...जांच के दौरान 27 मार्च की रात पुलिस को बच्ची का शव उसी के घर के टॉयलेट में मिला... तलोजा पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पड़ोसी मोहम्मद अंसारी को गिरफ्तार किया। आगे मामले की जांच कर रही है।
