मुंबई

शक ने बना दिया प्रेमी से हत्यारा! व्यक्ति ने चाकू से गला रेतकर की प्रेमिका की हत्या

महाराष्ट्र के वसई में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गला रेंतकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और व्यक्ति के साथ संबंध है। जिसके कारण उसने गुस्से में यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

Maharashtra Murder News: महाराष्ट्र के वसई में एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने चाकू से युवती का गला रेत दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने शक के आधार पर गुस्से में अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

शक के कारण गुस्से में की हत्या

आरोपी ने सुबह 9:45 बजे इस वारदात को अंजाम दिया। मृतका का नाम आरती यादव (20 वर्ष) है। वह सुबह काम पर जा रही थी, तभी उसके प्रेमी ने चाकू से उसपर वार कर दिया। आरोपी को शक था कि उसकी प्रेमिका किसी और से संबंध रखती है। जिसकी वजह से उसने गुस्से में आकर आरती की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 लगाई गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article