मुंबई

Mumbai News: मुंबई CSMT स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, मोटरमैन ने मौके पर दिखाई सतर्कता

एक बड़ा हादसा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन (CSMT) पर होते-होते टल गया। यहां प्लेटफॉर्म की सफाई मशीन रेलवे ट्रैक पर गिर गई। ये घटना सीएसटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर घटी, जहां मोटरमैन की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया।

Image

मुंबई CSMT स्टेशन पर टला बड़ा हादसा

Photo : Times Now Digital

Mumbai News: मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन (CSMT) पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, यहां प्लेटफॉर्म की सफाई मशीन रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इस दुर्घटना से बचाव संभव हुआ क्योंकि मोटरमैन ने समय रहते सतर्कता दिखाई और लोकल ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया।

जानकारी के मुताबिक, ये सफाई मशीन कई बड़ी ज्वलनशील बैटरियों से लैस थी, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ गई थी। मशीन को ट्रैक से हटाने में काफी समय लगा, जिसके कारण स्थानीय स्टेशन के बाहर मशीन काफी देर तक रुकी रही। ये घटना सीएसटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर घटी, लेकिन सावधानी और सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article