महाराष्ट्र: 70 किलोमीटर तय करने में लगे 3 घंटे, एम्बुलेंस में तड़पती रही महिला, हुई मौत

मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर भारी ट्रैफिक जाम की वजह से एक महिला की एंबुलेंस में ही मौत हो गई । दरअसल तीन घंटे तक भारी ट्रैफिक की वजह से समय पर वह अस्पताल नहीं पहुंच पाई और उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

मुंबई : महाराष्ट्र के पालघर ज़िले की छाया पूरव की समय पर अस्पताल न पहुँच पाने के कारण मौत हो गई। मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर भारी ट्रैफिक जाम के कारण उनकी एम्बुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुँच पाई।

women

ट्रैफिक जाम की वजह से नहीं पहुंच पाईं अस्पताल

पालघर जिले की निवासी 49 वर्षीय छाया पूरव अपने घर के पास थी तभी एक पेड़ की टहनी उनके सिर पर गिर गई। 31 जुलाई को हुए इस हादसे में छाया के सिर, कंधे और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं । उन्हें तुरंत इलाज की ज़रूरत थी हालांकि, पालघर जिले में कोई ट्रॉमा सेंटर न होने के कारण, स्थानीय अस्पताल ने उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल जाने की सलाह दी।

End of Feed