मुंबई

मुंबई के दहिसर में दहीहंडी अभ्यास के दौरान 11 वर्षीय गोविंदा की मौत, सुरक्षा उपायों पर उठे सवाल

मुंबई के दहिसर के केतकीपाड़ा इलाके में दहीहंडी प्रतियोगता के अभ्यास के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना में 11 वर्षीय बाल गोविंदा महेश रमेश जाधव की मौत हो गई।

Image

मुंबई के दहिसर में दहीहांडी अभ्यास के दौरान एक गोविंदा की मौत

मुंबई: मुंबई के दहिसर के केतकीपाड़ा इलाके में दहीहंडी प्रतियोगता के अभ्यास के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना में 11 वर्षीय बाल गोविंदा महेश रमेश जाधव की मौत हो गई। इस हादसे से एक बार फिर नाबालिग गोविंदाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौर हो कि यह प्रतियोगिता मुंबई में जन्माष्टमी के मौके पर भव्य रुप से आयोजित की जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार महेश जाधव रविवार शाम अपने पथक के साथ दहीहंडी के अभ्यास में हिस्सा ले रहा था और इसी दौरान फिसलकर नीचे गिरने से हादसे में उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, गद्दी आदि का उपयोग न करने से ऐसे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है। गौर हो कि महाराष्ट्र सरकार ने "दहीहंडी प्रतियोगिता" (ह्यूमन पिरामिड) को खेल का दर्जा दिया है। पुलिस ADR दर्ज कर मामले की जांच कर दी है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article