Maharashtra पानी-पानी! मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, यहां बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, जानिए ताजा अपडेट

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 27, 2023, 09:52 PM IST

Maharashtra Weather News: वैसे, मुंबई और उपनगरीय इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है, जबकि कुछ स्थानों में अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई। शहर में गुरुवार सुबह से लगातार बारिश हुई, मगर निचले इलाकों से कहीं अधिक जलभराव की खबर नहीं आई।

Maharashtra Weather News: महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। गुरुवार (27 जुलाई, 2023) को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार बारिश के बाद जल-जमाव की समस्या (निचले इलाकों के साथ दक्षिण मुंबई में मरीन लाइन्स के पास रेल पटरी पर) देखने को मिली, जबकि इसी वजह से कुछ इलाकों में यातायात धीमा हो गया था। हालांकि, नगर निकाय ने पानी निकालने के लिए पंप का इस्तेमाल किया। इस बीच, यात्रियों ने चर्च गेट और मरीन लाइन्स स्टेशनों के बीच पटरियों पर जलभराव की शिकायत की, पर पश्चिम रेलवे ने कहा कि ट्रेन सेवा बाधित नहीं हुई।

mumbai rains

बारिश के बाद मुंबई समेत विभिन्न शहरों में आम लोगों के लिए हालात बेहद मुश्किल नजर आए।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने शुक्रवार (28 जुलाई, 2023) को मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका परिषद (बीएमसी) ने सभी सरकारी और निजी स्कूल व कॉलेजों में बृहस्पतिवार को अवकाश की घोषणा की थी। बीएमसी अधिकारी के अनुसार, अगले 24 घंटे शहर में 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

End of Feed