महाराष्ट्र में पानी पुरी खाने से 31 छात्र हुए बीमार, जी मिचलाने और बेचैनी की समस्याएं की गई दर्ज

महाराष्ट्र के नांदेड़ में हाल ही में सामने आया एक मामला जनता के बीच चिंता का विषय बना हुआ है। नांदेड़ शहर में उल्टी और जी मिचलाने की समस्या के कारण तीन शैक्षणिक संस्थानों के 31 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में पानी पुरी खाने के बाद विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 31 छात्रों को फूड पॉइजनिंग के कारण डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक अधिकारियों के अनुसार, छात्रों को उल्टी, जी मिचलाने और बेचैनी जैसी समस्याएं थी, जिसके कारण इन्हें इलाज के लिए तुरंत ही भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार, ये छात्र सड़क किनारे दुकान पर पानीपुरी खाने के बाद बीमार पड़े थे।

नांदेड़ में पानी पुरी खाने से 31 छात्र हुए बीमार

नांदेड़ में पानी पुरी खाने से 31 छात्र हुए बीमार

पानीपुरी खाने से बीमार पड़े 2 दर्जन से अधिक छात्र

जानकारी के अनुसार, यह सभी छात्र स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, एसजीजीएस कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज के हैं। ये घटना तब हुई जब छात्रों ने सड़क किनारे स्थित एक दुकान से पानी पुरी का सेवन किया। अस्पताल के अनुसार, सुबह चार बजे के बाद छात्रों को उपचार के लिए विभिन्न वार्डों में भर्ती किया गया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।

End of Feed