ठाणेः 24 घंटे के भीतर अस्पताल में 17 मौतें, हड़कंप; शिंदे सरकार ने कहा- डीन दो दिन में दें रिपोर्ट

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 13, 2023, 05:33 PM IST

Thane Latest News in Hindi: इस बीच, पुलिस की ओर से समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया गया कि अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के साथ-साथ उम्र को भी इसका कारण बताया है, जबकि नगर निकाय अधिकारी ने कहा कि मौत के कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है और निकाय के कई अधिकारी रिकॉर्ड आदि का निरीक्षण कर रहे हैं।

Thane Latest News in Hindi: महाराष्ट्र के ठाणे में एक सरकारी अस्पताल के भीतर 24 घंटे के दौरान 17 मरीजों की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर सरकारी महकमे के सामने आई तो हड़कंप मच गया। वैसे, कुछ अधिकारियों ने मृतकों की संख्या 18 बताई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी।

thane hospital

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

रविवार (13 अगस्त, 2023) को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत और पुलिस की ओर से इस बाबत बताया गया कि शहर के कलवा में नगर निकाय की ओर से चलाए जाने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 24 घंटों में 17 मरीजों की जान चली गई। अस्पताल के डीन को इस मामले में दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

End of Feed