मुंबई

महाराष्ट्र में तेज रफ्तार का कहर, बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, 5 की मौत

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के नंदुरबार में तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार भी पलट गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

Image

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा

Nandurbar Accident: महाराष्‍ट्र के नंदुरबार तहसील के पिंपलोद गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार ने सड़क किनारे खड़े तीन बाइक सवारों टक्‍कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइकें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। जबकि कार पलट गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एक साथ पांच लोगों की मौत से तालुक में मातम फैल गया है।

बाइक खराब होने के कारण रुकी दो अन्य बाइकें

यह हादसा 2 नवंबर को रात करीब 8 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि नंदुरबार से धनोरा रोड पर पिंपलोद गांव से एक किमी दूर एक बाइक खराब हो गई थी। अंधेरा होने की वजह से बाइक सवार की सहायता के लिए दो और बाइकें मौके पर रुक गईं। इसी बीच नंदुरबार से धनोरा की ओर तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने रोड के किनारे बाइक के साथ लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस हिरासत में कार ड्राइवर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि कार चालक को नींद आ गई होगी, गाड़ी का ब्रेक फेल हुआ होगा या फिर ड्राइवर नशे में होगा, तभी वाहन के अनियंत्रित हो जाने के कारण ये हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!