Maharahstra News: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता रैली के आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट, इस वजह से मामले ने पकड़ा तूल

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 5, 2023, 04:23 PM IST

Maharahstra News: अधिकारी ने बताया कि रविवार को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रैली रात 11 बजे शुरू हुई और यह आधी रात 12 बजकर 40 मिनट तक चली, जिससे आयोजकों द्वारा उल्लिखित समय सीमा का उल्लंघन हुआ।

Maharahstra News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की एक रैली के छह आयोजकों के खिलाफ उल्लिखित समय सीमा से अधिक समय तक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आयोजकों ने दो दिसंबर को यहां कन्नड़ शहर में जरांगे की रैली के लिए पुलिस से अनुमति मांगी थी। रैली शाम छह बजे से रात दस बजे तक निर्धारित थी।

​maharashtra news, maratha reservation bill, maratha andolan, maharashtra latest news, maharashtra news



महाराष्‍ट्र में प्राथमिकी।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रैली रात 11 बजे शुरू हुई और यह आधी रात 12 बजकर 40 मिनट तक चली, जिससे आयोजकों द्वारा उल्लिखित समय सीमा का उल्लंघन हुआ। इसमें कहा गया है कि रैली में लाउडस्पीकरों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे आसपास के स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। एक अधिकारी ने कहा कि आयोजकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 (एक लोक सेवक द्वारा दिए गए कानूनी आदेश की अवज्ञा करना), 268 (सार्वजनिक उपद्रव) और 291 (बंद करने के आदेश के बाद भी उपद्रव जारी रखना) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed