Mumbai: इस अफसर के तरीके ने बदल दी है महारेरा की तस्वीर; निपटारे की रफ्तार हुई तेज, अब रोज हो रही 200 मामलों की सुनवाई

कभी अपने ढीले कामकाजी रवैये के लिए चर्चा में रहने वाली महारेरा ने पिछले आठ महीने में रिकॉर्ड काम किया है। महारेरा के नए चेयरपर्सन मनोज सौनिक ने मामलों के निपटारे की गति में काफी अधिक सुधार किया है। सालों से लंबित पड़े मामलों का अब तेजी से निपटारा हो रहा है।

Maharashtra News: घर खरीदने वालों के लिए राहत की बड़ी खबर है। कभी धीमी रफ्तार के लिए आलोचना झेल रही महारेरा (महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी) अब सुपर-स्पीड में काम कर रही है और इसके पीछे एक बड़ा नाम है — मनोज सौनिक।

manoj saunik

महारेरा चेयरपर्सन मनोज सौनिक

2016 से शुरू हुई महारेरा, जो कि रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और खरीदारों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाई गई थी, उसमें शिकायतों की सुनवाई की गति बेहद धीमी रही। 2020 से 2023 तक हजारों शिकायतें फाइलों में ही धूल खाती रहीं। साढ़े तीन सालों में महज 3250 मामलों का निपटारा हो सका। लेकिन सितंबर 2024 में जैसे ही आईएएस मनोज सौनिक ने अध्यक्ष पद की कमान संभाली पूरा सिस्टम ही बदल गया।

End of Feed