मुंबई

18 की लड़की 29 का लड़का, बंद कमरे में गुफ्तगू: फिर खून से भर गया कमरा

कोल्हापुर में एक प्रेमी युगल के बीच हुई एक भयानक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर दिया। 29 वर्षीय प्रेमी ने अपनी 18 वर्षीय गर्लफ्रेंड की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : ANI

कोल्हापुर: कोल्हापुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 29 वर्षीय प्रेमी ने अपनी 18 वर्षीय गर्लफ्रेंड की चाकू से हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। यह दिल दहला देने वाली घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जानिए इस खौफनाक वारदात के पीछे की सच्चाई और क्या है पुलिस की कार्रवाई।

प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ किए वार

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक प्रेमी युगल के बीच हुई एक भयानक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रखा है। प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। यह घटना लड़की के घर में हुई, जहां प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद प्रेमी ने खुद को भी चाकू से मार लिया। प्रेमी की उम्र 29 साल और प्रेमिका की उम्र 18 साल थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को चाहते थे और शादी की बातचीत कर रहे थे। बाहर परिवार वालों के बीच शादी को लेकर बहस हो रही थी। गुस्से में आकर प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद प्रेमी ने आत्महत्या कर ली।

यह घटना लड़की के घर में हुई, जहां दोनों शादी की बातचीत कर रहे थे। परिवारों के बीच बहस के दौरान प्रेमी ने गुस्से में आकर प्रेमिका पर हमला किया। दोनों के परिवार वाले वहां मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article