Maharashtra Government Public Holiday 2025 Full List: गुजरते साल के साथ हर किसी को नए साल से बड़ी उम्मीदें होती हैं। उम्मीदों के साथ ही आने वाले साल की छुट्टियों की लिस्ट का इंतजार भी लोग बड़ी ही बेसब्री से करते हैं। दिसंबर के अंत तक केंद्र सरकार के साथ ही ज्यादातर राज्य सरकारें भी अगले साल का छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर देती हैं। महाराष्ट्र सरकार ने भी साल 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। चलिए जानते हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने 4 दिसंबर 2024 को ही साल 2025 की सार्वजनिक छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया था। नेगोशिएबल इंट्रूमेंट एक्टर 1881 के सेक्शन 25 के तहत यह कैलेंडर जारी किया गया है। राज्य सरकार के कर्मचारियों को पूरे साल इसी कैलेंडर के अनुसार अवकाश मिलेंगे।
| S. No. | दिन | तारीख | अवकाश |
| 1 | रविवार | 26 जनवरी | गणतंत्र दिवस |
| 2 | बुधवार | 19 फरवरी | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती |
| 3 | बुधवार | 26 फरवरी | महाशिवरात्रि |
| 4 | शुक्रवार | 14 मार्च | होली (दूसरा दिन) |
| 5 | रविवार | 30 मार्च | गुड़ी पड़वा |
| 6 | सोमवार | 31 मार्च | रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1) |
| 7 | रविवार | 06 अप्रैल | राम नवमी |
| 8 | गुरुवार | 10 अप्रैल | महावीर जन्मकल्याणक |
| 9 | सोमवार | 14 अप्रैल | डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती |
| 10 | शुक्रवार | 18 अप्रैल | गुड फ्राइडे |
| 11 | गुरुवार | 01 मई | महाराष्ट्र दिन |
| 12 | सोमवार | 12 मई | बुद्ध पूर्णिमा |
| 13 | शनिवार | 07 जून | बकरीद (ईद-उज-जुहा) |
| 14 | रविवार | 06 जुलाई | मोहरम |
| 15 | शुक्रवार | 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस |
| 16 | शुक्रवार | 15 अगस्त | पारसी नव वर्ष (शहंशाही) |
| 17 | बुधवार | 27 अगस्त | गणेश चतुर्थी |
| 18 | शुक्रवार | 05 सितंबर | ईद-ए-मिलाद |
| 19 | गुरुवार | 2 अक्टूबर | महात्मा गांधी जयंती |
| 20 | गुरुवार | 2 अक्टूबर | दशहरा |
| 21 | मंगलवार | 21 अक्टूबर | दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) |
| 22 | बुधवार | 22 अक्टूबर | दिवाली (बाली प्रतिपदा) |
| 23 | बुधवार | 05 नवंबर | गुरु नानक जयंती |
| 24 | गुरुवार | 25 दिसंबर | क्रिसमस |
राज्य सरकार ने मंगलवार 1 अप्रैल 2025 को वार्षिक खाते बंदी (annual accounts Closure) राज्य के सभी बैंक कर्मचारियों के लिए छुट्टी घोषित की है। अन्य सरकारी कर्मचारियों को यह अवकाश नहीं मिलेगा।
राज्य सरकार ने गुरुवार 23 अक्टूबर को भाऊबीज के अवसर पर भी छुट्टी की घोषणा की है। यह ऊपर बताई कई 24 सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट से अलग है। 23 अक्टूबर की छुट्टी सभी राज्य सरकार के सभी दफ्तरों, राज्य की सार्वजनिक क्षेत्र के सभी दफ्तरों, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, जिला परिषद, पंचायत समितियां और ग्राम पंचायतों के कर्मचारियों को मिलेगी।
