कुर्ला हादसे को लेकर सीएम फडणवीस ने जताया दुख, 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

Kurla Road Accident: मुंबई के कुर्ला में सोमवार देर रात एक बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टक्कराई। इस हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत हो गई है और 49 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीएम ने हादसे में मरने वाले लोगों को परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।

Kurla Road Accident: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं 49 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कुर्ला में BEST बस दुर्घटना में कुछ लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Kurla accident

कुर्ला हादसे

मुख्यमंत्री ने कहा, " हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस घटना में घायल लोगों के इलाज का खर्च मुंबई नगर निगम और बेस्ट की ओर से वहन किया जाएगा।"

End of Feed