मुंबई

Maharashtra Budget: आज से शुरू होगा विधानसभा बजट सत्र, डिप्टी सीएम अजित पवार करेंगे पेश

Maharashtra Budget: सोमवार, 3 मार्च यानी आज 11 बजे महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र 2025-26 का शुरुआत होगी। इस सत्र को विपक्ष की अनुपस्थिति के बावजूद सुचारु रुप से चलाने का उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा आश्वासन दिया गया है।

Image

डिप्टी सीएम अजित पवार पेश करेंगे महाराष्ट्र बजट

Maharashtra Budget: महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र सोमवार, 3 मार्च 2025 यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आज से शुरू होकर यह सत्र 26 मार्च को समाप्त होगा। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए महाराष्ट्र राज्य बजट उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा 10 मार्च को पेश किया जाएगा। बजट सत्र के शुरू होने से पहले राज्य सरकार ने एक प्री-सेशन मीटिंग की थी, जिसमें विपक्ष का कोई सदस्य नहीं पहुंचा था। इसके बाद उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को आश्वासन दिया कि बिना विपक्ष के सहयोग के सत्र को सुचारू रूप से चलाने की का प्रयास किया जाएगा।

महायुति गठबंधन को लेकर अफवाहों पर लगाम लगाई

बजट सत्र की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महायुति गठबंधन को लेकर विपक्ष के अफवाहों पर विराम लगाया था। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, "महायुति सरकार में सब ठीक है और सत्तारूढ़ सहयोगी भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के बीच कोई कोल्ड वार नहीं है। उन्होंने इसे अफवाह करार दिया था। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी दावा किया था कि महायुति सहयोगियों के बीच कोई शीत युद्ध नहीं है।"

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने विपक्ष से सफलतापूर्वक मुकाबला किया है और हमें विधानसभा चुनाव में भारी जीत मिली है। हम विपक्ष से लड़ेंगे, लेकिन मीडिया से नहीं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री फडणवीस ने शिंदे सरकार द्वारा पहले लिए गए विभिन्न निर्णयों पर रोक लगाने संबंधी खबरों का भी खंडन किया था। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार सत्र के दौरान संतुलित बजट पेश करेगी, जिसमें पूंजीगत व्यय बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

नहीं बंद होगी लाडकी बहिण योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय संकट के बावजूद राज्य सरकार लाडकी बहिण योजना सहित जन कल्याण और विकास योजनाओं को बंद नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार जन कल्याणकारी और विकास योजनाओं के तहत अधिकतम वित्तीय लाभ देने के मामले में टॉप पर पहुंच गई है।

(इनपुट -आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article