Maharashtra Budget 2025: आज महाराष्ट्र का बजट डे, अजित पवार 11वीं बार करेंगे पेश, जानें इस बार क्या होगा खास

Maharashtra Budget 2025: अजित पवार आज महाराष्ट्र का बजट पेश करने वाले हैं। वित्त मंत्री के तौर पर अजित पवार 11वीं बार महाराष्ट्र का बजट पेश करेंगे। आज से महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है।

Maharashtra Budget 2025: आज महाराष्ट्र का वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश होने वाला है। 10 मार्च यानी आज से महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने वाला है। अजित पवार आज वित्त मंत्री के रूप में 11वां बजट पेश करने वाले हैं। यह देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुती सरकार का पहला बजट होगा। पेश करेंगे। इस बजट से आम जनता को काफी उम्मीदें हैं। साथ ही उद्योगपति और व्यापारी भी इस बजट पर नजरें टिकाए बैठे हैं। महाराष्टर के पिछले बजटों में मुख्य फोकस किसानों, मजदूरों, महिलाओं, छात्रों, युवाओं दलितों और आदिवासियों पर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस साल का बजट पेश करते समय देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व वाली सरकार को काफी संतुलन बनाना होगा।

Maharashtra Budget 2025

महाराष्ट्र बजट 2025-2026

कोविड संकट में नहीं बिगड़ने दिया वित्तीय अनुशासन

अजित पवार को वित्तीय अनुशासन के मामले में एक सख्त प्रशासक के तौर पर जाना जाता है। जब वे बजट में लोक कल्याण से जुड़े निर्णयों की घोषणा करते हैं तो उन्हें इस बात का ध्यान रहता है कि इससे राज्य की विकास प्रक्रिया बाधित न हो। कोविड काल के दौरान कई राज्यों की अर्थव्यवस्थाएं संकट में थी। उस समय भी अजित पवार ने महाराष्ट्र के वित्तीय अनुशासन को बिगड़ने नहीं दिया। इसके लिए केंद्रीय स्तर पर उनकी प्रशंसा की गई। उनके नेतृत्व में राज्य के बजट में युवा, महिलाएं, किसान, श्रमिक, दलित, आदिवासी, स्टूडेंट्स सहित विभिन्न क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।

End of Feed