मुंबई

बार-बार बत्ती गुल होने से चढ़ा ग्रामीणों का पारा... बिजली उपकेंद्र में लगाई आग, ऑपरेटर पर भी हमला; देखें Video

महाराष्ट्र के अमरावती में वलगांव में बार-बार बिजली कटौती से गुस्साए दो अज्ञात युवकों ने बिजली उपकेंद्र में घुसकर टेबल को जला दिया। उन्होंने टेबल पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। साथ ही ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेटर पर भी जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने इस घटना के वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Image

बिजली सबस्टेशन में लगाई आग

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के अमरावती में वलगांव स्थित बिजली उपकेंद्र में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बार-बार बिजली गुल होने और संबंधित अधिकारियों की उदासीनत से नाराज होकर दो अज्ञात युवकों ने बिजली उपकेंद्र में घुसकर टेबल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। साथ ही, वहां ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेटर पर जानलेवा हमला करने की भी कोशिश की।

गांव में कई घंटों से बत्ती गुल

रेवसा गांव में शुक्रवार रात से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप थी। ग्रामीणों ने कई बार जूनियर इंजीनियर और एग्जक्यूटिव इंजीनियर से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र का रुख किया, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। इस अनदेखी से आक्रोशित युवकों ने दफ्तर में पेट्रोल छिड़ककर टेबल को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान ऑपरेटर पर हमला करने की कोशिश भी की गई, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। लेकिन ऑफिस में रखा फर्नीचर जल गया।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर दर्ज की FIR

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक टेबल पर पेट्रोल डालकर आग लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बिजली उपकेंद्र कर्मचारी दोनों आरोपी ग्रामीण को समझाते सुनाई दे रहा। लेकिन नाराज दोनों आरोपियों ने टेबल में आग लगा दी। वीडियों के आधार पर वलगांव पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article