मुंबई: पनवेल महामार्ग पर कोण फाटे के पास एक एसटी बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। वाशिवली से पनवेल की ओर जा रही इस बस ने अचानक एक पेड़ से टकरा गई, जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस चालक समेत 3 से 4 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
यह दुर्घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि बस स्पीड ब्रेकर से टकराने के बाद संतुलन खो बैठी और फिर पेड़ से टकराकर पलट गई। सौभाग्य से, बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पनवेल तालुका पुलिस और नई पनवेल ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची, राहत और बचाव कार्य किया और यातायात को नियंत्रित किया।
