Nagpur: बम होने की सूचना पर नागपुर में इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग, एयरपोर्ट पर जांच जारी

कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान में बम होने की सूचना के बाद नागपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के लिए इसे उतारा गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें सतर्कता बरतते हुए जांच में जुटी हैं।

Nagpur News: बम होने की सूचना मिलने के बाद कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर उतारा गया, जहां पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत पहुंच गईं।

IndiGo Flight

इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक फोटो)

सुरक्षा अधिकारियों ने विमान की गहन जांच शुरू की, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। यह विमान करीब बीस मिनट पहले नागपुर में उतरा था, और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

End of Feed