मुंबई

गोरखपुर जाने वाले यात्री ध्यान दें...दिल्ली-मुंबई से चलने वाली कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें लिस्ट

गोरखपुर की ओर तीसरी लाइन की परीक्षण प्रक्रिया जारी है। इस कारण से दिल्ली-मुंबई की कई ट्रेनें निर्धारित स्टेशनों तक नहीं चलेंगी और कुछ अन्य ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खत्म होंगी। इसके अलावा, कुछ ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोककर आगे संचालित किया जाएगा।

Image

जानें दिल्ली-मुंबई से गोरखपुर तक चलने वाली कई ट्रेनों के बदले हुए रूट

गोरखपुर की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, तीसरी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी टेस्टिंग जारी है। इस वजह से कई ट्रेनें निर्धारित स्टेशन तक रद्द की जा रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनें अन्य स्टेशनों पर समाप्त होंगी। वहीं, कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोककर चलाया जाएगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी किया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का टाइम टेबल जरूर देख लें। टेस्टिंग के कारण, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों से चलने वाली ट्रेनें वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगी।

ट्रेनों के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (15017): 27 अप्रैल 2025 को निरस्त की गई इस ट्रेन का संचालन फिर से शुरू किया गया है। अब ये ट्रेन देवरिया सदर तक चलेगी और देवरिया सदर से गोरखपुर के बीच इसका संचालन नहीं होगा।

आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (12572): 26 अप्रैल 2025 को चलने वाली ये ट्रेन अब नकहा जंगल में यात्रा समाप्त करेगी और नकहा जंगल से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

तिरूवनंतपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस (12512): 27 और 29 अप्रैल 2025 को चलने वाली इस ट्रेन की यात्रा अब बस्ती में समाप्त होगी और बस्ती से गोरखपुर के बीच ये ट्रेन नहीं चलेगी।

बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस (12556): 26 अप्रैल 2025 को चलने वाली ये ट्रेन अब बस्ती में यात्रा समाप्त करेगी और बस्ती से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।

कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस (15003): 26 अप्रैल 2025 को चलने वाली ये ट्रेन अब देवरिया सदर में समाप्त होगी और देवरिया सदर से गोरखपुर के बीच इसका संचालन नहीं होगा।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (15017): 26 अप्रैल 2025 को चलने वाली ये ट्रेन अब भटनी में यात्रा समाप्त करेगी और भटनी से गोरखपुर के बीच इसका संचालन नहीं होगा।

नियंत्रित रूप से संचालित की जाएंगी ये ट्रेनें

डिब्रूगढ़ से 01 मई, 2025 को चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस यात्रा मार्ग में नियंत्रित होकर चलेगी। लालगढ़ से 01 मई, 2025 को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस भी इसी प्रकार मार्ग में नियंत्रित होकर चलेगी। जम्मूतवी से 02 मई, 2025 को चलने वाली 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस यात्रा मार्ग में नियंत्रित की जाएगी। आनंद विहार टर्मिनस से 03 मई, 2025 को प्रस्थान करने वाली 05306 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा विशेष ट्रेन भी मार्ग में नियंत्रित रूप से संचालित की जाएगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article