मुंबई

ठाणे में अपराधियों का आतंक, सर्राफा कर्मचारी की गोली मारकर हत्या; इलाके में दहशत

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे में बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात 10:30 बजे करीब की है। गोली क्यों चलाई गई इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

ठाणे में अपराधियों का आतंक

Photo : Times Now Digital

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर में दो अज्ञात व्यक्तियों ने आभूषण दुकान के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात 10:30 बजे हुई जब दिनेशकुमार मानाराम चौधरी, उनके नियोक्ता और एक अन्य व्यक्ति काम खत्म करने के बाद गोठेघर इलाके में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के बाहर इंतजार कर रहे थे।

बाइक सवार लोगों ने चलाई गोलियां

शाहपुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, "मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कुछ गोलियां चलाईं, जो चौधरी को लगीं और रविवार तड़के ठाणे के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उन्होंने चौधरी के पास मौजूद एक थैला चुरा लिया।" वरिष्ठ निरीक्षक जितेन्द्र ठाकुर ने बताया कि चौधरी (25) महालक्ष्मी ज्वैलर्स में कर्मचारी था। घटना का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

अधिकारी ने बताया, "पुलिस उपाधीक्षक मिलिंद शिंदे की देखरेख में जांच शुरू हो गई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए जिले में कई जगहों पर नाकेबंदी की गई है। हमलावरों के भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए इलाके के साथ-साथ मुंबई-नासिक राजमार्ग के हिस्सों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।"

गोलीबारी की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में व्यापक असंतोष फैल गया है तथा शाहपुर व्यापार संघ ने पुलिस से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article