मुंबई

मुंबई में JCB ने सड़क किनारे सो रहे शख्स को कुचला, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

मुंबई के विले पार्ले में जेसीबी ने रिवर्स लेते समय सड़क पर सो रहे एक शख्स को कुचल दिया। खून से लतपथ हालत में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

Image

फाइल फोटो

Mumbai Accident: मुंबई के विले पार्ले में सड़क किनारे सो रहे 55 वर्षीय शख्स को एक जेसीबी ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जुहू पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। जुहू पुलिस के मुताबिक, नंबाकबंदी करते समय एक शख्स उनके पास आया और उसने बताया कि एक व्यक्ति खून से लतपथ सड़क किनारे पड़ा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रिवर्स लेते समय शख्स पर चढ़ी जेसीबी

पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरा चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी को देखा गया। चालक ने रिवर्स लेते समय सड़क किनारे सो रहे शख्स पर जेसीबी को चढ़ा दिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में शुरू कर दी है।

नवी मुंबई में हिट एंड रन मामला

बता दें कि इसी साल जनवरी में नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया था। तेज रफ्तार वाहन चालक ने दो लोगों को अपनी गाड़ी से कुचल दिया था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह हादसा एक सीसीटीवी में कैद हो गया था।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article