दो रूटों को जोड़कर एक करेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सुहाने सफर के साथ बचेगा यात्रा का समय

भारतीय रेलवे एक योजना बना रही है, जिससे मुंबई और मंगलुरु की दूरी कम हो जाएगी। रेलवे मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को अब मंगलुरु तक बढ़ाने के बारे में विचार कर रही है, जिससे इन शहरों के बीच सफर का समय घटकर 12 घंटे रह जाएगा।

पश्चिमी घाट का सफर किसी भी इंसान के लिए जीवन भर की याद बन सकती है। और सह्याद्री के पहाड़ियों की खूबसूरती का आनंद लेने का सबसे अच्छा जरिया है, ट्रेन की यात्रा। मुंबई से किसी भी ट्रेन में बैठिए और दक्षिण की ओर निकल जाइए। लेकिन इसमें एक दिक्कत है। जब तक आप ये सफर केवल मजे के लिए करते हैं ये आपके जीवन की सबसे यादगार ट्रेन सफरों में से हो सकता है, लेकिन अगर आप गोवा या कर्नाटक के किसी हिस्से में काम से जा रहे हैं, तब इस खूबसूरती का असर फीका पड़ सकता है। इसका कारण है ट्रेन की यात्रा में लगने वाला समय। अब इस समस्या से यात्रियों को कुछ निजात दिलाने की उम्मीद दिखाई दी है रेलवे की एक योजना से।

mumbai to mangluru vande bharat

अब मुंबई से मंगलुरु तक चलेगी वंदे भारत

12 घंटे में पहुंचेंगे मुंबई से मंगलुरु

भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर एक नई योजना बना रही है, जिसमें मौजूदा मुंबई-गोवा और मंगलुरु-गोवा के रूट को मिलाकर मुंबई और मंगलुरु को सीधे जोड़ा जाएगा। यह उम्मीद है कि यह योजना लागू हो जाने के बाद मुंबई से मंगलुरु का सफर घटकर 12 घंटे रह जाएगा। फिलहाल ट्रेन से इन दो शहरों के बीच सफर में 17 से 20 घंटे लगते हैं।

End of Feed