मुंबई

महाराष्ट्र में अवैध तरीके से ले जाया जा रहा मांस जब्त, वाहन छोड़कर आरोपी फरार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक टेंपो पर अवैध तरीके से ले जा रहे मांस जब्त की गई है। पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त किया है। हालांकि, आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

महाराष्ट्र के ठाणे में एक टेंपो से बड़ी मात्रा में मांस जब्त की गई। इसकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। ठाणे पुलिस ने बताया कि एक टेंपो से अवैध रूप से ले जाया जा रहा चार लाख रुपये मूल्य का मांस जब्त कर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। मानपाडा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि रविवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर डोंबिवली के गोलावाली में एक टेंपो को रोका गया, लेकिन उसमें सवार सभी लोग फरार हो गए।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टेंपो और उसके पीछे चल रही कार को जब्त कर लिया गया है। मांस के इस अवैध परिवहन के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, नगर निगम अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article