IIT कैंटीन की दीवार पर 'Only Vegetarians' का पोस्टर: विवाद के बीच फाड़ा गया, बना खाने में भेदभाव का मुद्दा

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 30, 2023, 10:14 PM IST

IIT-B Canteen Controversy: घटना के बाद छात्रावास के महासचिव ने सभी छात्रों को यह कहते हुए एक ई-मेल भेजा है, ''छात्रावास की कैंटीन में जैन वितरण का एक काउंटर है लेकिन जैन भोजन करने वाले लोगों के लिए ऐसी कोई निर्धारित जगह नहीं है।''

IIT-B Canteen Controversy: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-बॉम्बे (आईआईटी-बी) एक बार फिर से सुर्खियों में आया है। वजह है- महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित कैंपस की कैंटीन में कुछ रोज पहले लगा एक पोस्टर। दीवारों पर चिपकाए गए इस पोस्टर में बड़ा-बड़ा लिखा था- 'सिर्फ शाकाहारी'। स्टूडेंट्स की नजर में जैसे ही यह पोस्टर आने लगा तो यह मामला तूल पकड़ने लगा। विवाद गर्माया तो कुछ लोगों ने इस पोस्टर्स को फाड़ दिया, जिसके बाद वहां खाने में भेदभाव का मुद्दा बन गया।

iit-b canteen

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

रविवार (30 जुलाई, 2023) को इस पूरे मामले पर समाचार एजेंसी एएनआई को एक छात्र प्रतिनिधि ने ये जानकारियां दीं। वैसे, ये पोस्टर पिछले हफ्ते इस नामचीन संस्थान के छात्रावास संख्या-12 की कैंटीन पर लगाया गया था, जिसमें यह लिखा था कि 'सिर्फ शाकाहारियों को ही यहां बैठने की अनुमति हैं'। इस बीच, मामले से जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

End of Feed