मुंबई

शिरावने के महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Maharashtra News: शिरावने के महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई है। घटनास्थल पर दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

Image

महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में आग

Photo : ANI

Maharashtra News: महाराष्ट्र के शिरावने से आग लगने की घटना सामने आई है। जहां महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC)क्षेत्र में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे आग लगी है, लेकिन अभी तक इसपर काबू नहीं पाया जा सका है।

घटना में कोई हताहत नहीं

अग्निशमन अधिकारी एसएल पाटिल ने बताया कि घटनास्थल पर 12 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हम जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

8 घंटे से जल रही आग

शनिवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे आई रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र में शुक्रवार रात 11 बजे आग लगी। यहां करीब 8 घंटे से आग जल रही है। लेकिन इसपर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article