मुंबई

Nagpur Factory Fire: एल्युमीनियम फैक्टरी में धमाके के बाद लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत

Nagpur Aluminium Factory Blast: नागपुर में शुक्रवार शाम को एल्युमीनियम फॉयल फैक्टरी में हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। इस फैक्टरी में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई थी। दमकल की टीम ने आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया है।

Image

एल्युमीनियम फैक्टरी में लगी भीषण आग

Nagpur Factory Fire: नागपुर में एक एल्युमीनियम फॉयल फैक्टरी में विस्फोट के बाद भयंकर आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई। जिनमें से दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 3 लापता लोगों की भी मौत की पुष्टि हो गई है।

एक किमी दूर तक दिखा धुआं

नागपुर में उमरेड MIDC स्थित एल्युमीनियम फैक्टरी में शुक्रवार शाम करीब शाम सात बजे आग लगी। यह आग इतनी भीषण थी कि इसका धुआं करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए थे। जिन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

एल्युमीनियम पाउडर से भड़की आग

नागपुर के ग्रामीण एसपी हर्ष पोद्दार ने इस हादसे में पांच लोगों की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी की पॉलिश ट्यूबिंग यूनिट में यह धमाका हुआ। जिसके बाद आग लग गई। बताया जा रहा है कि एल्युमीनियम पाउडर के कारण फैक्टरी में आग और भड़क गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौक पर पहुंची। दमकल की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article