Road Accident: महाराष्ट्र के नागपुर-भिवापुर रोड पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रक और बस की भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी पहले ट्रक को टक्कर मारी और फिर होटल के अंदर जा घुसी। इसी दौरान, सड़क किनारे खड़े ट्रक को भी टक्कर मार दी, जो बस से टकरा गया।
हादसे में चार की मौत, 10 घायल
बताया गया है कि इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
